केंद्र सरकार द्वारा अंतरिम बजट 2024 पेश किया गया है। इस बजट में देश की महिलाओं, किसानों, युवाओं आदि के लिए बड़े ऐलान किए गए है। इस बार के अंतरिम बजट से राजस्थान के लोगो को भी काफी फायदा पहुँचेगा। बजट 2024 से राजस्थान को भी कई बड़ी सौगाते मिली है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के अंतिम साल में अपना छठा बजट पेश किया है। केंद्र सरकार ने भले ही अंतरिम बजट पेश किया हो लेकिन इससे राजस्थान सरकार की उम्मीदों को पंख जरूर लग गए है। इस बार के बजट में प्रदेश के लिए रेलवे को पहली बार 9782 करोड़ रुपए का बजट आवंटन किया गया है।
इस बजट से राजस्थान को काफी फायदा होने वाला है। राजस्थान में नई रेल लाइन और यात्रियों के लिए कई सारी नई सुविधाए होने वाली है। केंद्र सरकार द्वारा पीएम सूर्योदय योजना चलाई जाएगी जिससे की 1 करोड़ परिवारों के घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे। बजट में इस योजना के तहत 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा भी की गई है।
यह प्रावधान करने से राजस्थान के लिए ग्रोथ का द्वारा ओर बड़ा हो गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा सौर ऊर्जा मिल रही। भले ही राजस्थान सौर ऊर्जा के मामले में चौथे नम्बर पर है। लेकिन राजस्थान अब सूर्योदय योजना में टॉप पर आने का प्लान बना रहा है। जिससे की लाखों उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
नए मेडिकल कॉलेज खुलने की उम्मीद
नए गठित होने वाले 19 जिलों में मेडिकल कॉलेज खुलने की सुविधा मिल सकती है। इसकी पूरी उम्मीद जताई जा रही है। ख़ास बात यह है कि मिडिल क्लास लोगो को भी सस्ते आवास उपलब्ध हो सकेंगे। पिछले समय कांग्रेस सरकार के दौरान भी इसके ली मांग उठी थी। इसके अलावा राजस्थान

0 टिप्पणियाँ