Header Ads Widget

Responsive Advertisement

टीम सृजन के वॉलेंटियर्स ने ग्रामीण बच्चों को दिया जागरूकता का संदेश, पाठ्य सामग्री का भी किया वितरण 

सार्थक समय न्यूज उदयपुर। प्रोजेक्ट बेटर टुमारो के तहत रविवार को टीम सृजन से जुड़े वॉलेंटियर्स ने बहुत ही खास कार्यक्रम आयोजित किया। युवाओं ने चीरवा गांव, करेलो का गुड़ा में जाकर बच्चों को इकट्ठा किया और सबसे पहले अनुशासन के पाठ पढ़ाए। उसके बाद बच्चों को अलग-अलग टीम के सदस्यों के समूह में एक साथ बिठा कर कई गतिविधियां जैसे गाना, कविता, अनुकरण आदि कराया गया। लड़कियों के लिए अलग से सुरक्षा और गुड टच, बेड टच आदि की अत्यंत उपयोगी कक्षा रखी गई जिसमे लड़कियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर ज्ञानवर्धन किया और जागरूकता का संकल्प किया। इसके बाद सभी बच्चों को ऐसे खेल खिलाए गए जिसमें उन्हें चुस्ती-फुर्ती का आनंद मिला। बच्चों के लिए लाई गई लेखन सामग्री पेंसिल, किताब, शॉर्पनर, चित्र कला की किताब, मोम कलर और बॉक्स उनकी उम्र के अनुसार वितरित की गई। इसी बीच चित्रकला प्रतियोगिता भी रखी गयी जिसमें बच्चों ने बहुत ही सुंदर चित्र बनाए। साथ ही साथ बच्चों को खिचड़ी परोसी गई जिससे बच्चों को बहुत ही आनंद मिला। आयोजन में हरिसूदन तिवारी, यश नागर, निष्कर्ष वीरवाल, नाजिया खान, वंशिका तेली, कल्पित भटनागर, सुदर्शन सिंह, चेतन नागदा, बन्ना विक्रम सिंह सिसोदिया, महेंद्र सिंह राठौड़, निशा, लक्षी जैन एवं टीम के बाकी सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ