Header Ads Widget

Responsive Advertisement

राजस्थान बजट से जनता की हुई बल्ले-बल्ले, युवाओं को भी मिलेगा फायदा; 70 हजार पदों पर निकलेगी भर्ती

राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने गुरुवार को विधानसभा में अंतरिम बजट पेश किया। वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट जुलाई में पेश किया जाएगा। राजस्थान की वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट में विधानसभा क्षेत्रों में स्कूलों कॉलेजों अस्पतालों की स्थापना उन्नयन के लिए 1000 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव किया है। इसके साथ ही बजट में सरकार 70 हजार पदों पर भर्ती निकालने की घोषणा की है।

पीटीआई, जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने गुरुवार को विधानसभा में लेखानुदान (अंतरिम बजट) पेश किया। वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट जुलाई में पेश किया जाएगा। राजस्थान की वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट में विधानसभा क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों की स्थापना, उन्नयन के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव किया है।

20 हजार गांवों में पानी को लेकर होगा काम

बजट में दूसरी बड़ी घोषणा अगले चार वर्षों में 20,000 गांवों में 5 लाख जल संचयन संरचनाएं बनाने के लिए मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान थी, जिसके लिए 11,200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। कुमारी ने कहा कि पूर्व सरकार ने कई विधानसभा क्षेत्रों की अनदेखी की।

पिछली सरकार ने लाडपुरा, नसीराबाद, सिवाना, आहोर, डग, मालपुरा जैसे कई क्षेत्रों के लिए किसी भी योजना को मंजूरी नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि अब विकास के क्षेत्रीय संतुलन को सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल, प्रशासनिक भवन, अतिरिक्त कॉलेजों, स्कूलों की स्थापना और उन्नयन के लिए 1,000 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ