Header Ads Widget

Responsive Advertisement

 कलापुरोधा स्व. प्रकाश वर्मा जी की 94वी जन्म जयंती के उपलक्ष में निशुल्क चिकित्सा एवम परामर्श शिविर का आयोजन हुआ।


मीरा-प्रकाश वर्मा फाउंडेशन के अध्यक्ष लव वर्मा ने बताया कि, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भीलों का बेदला एवं मीरा-प्रकाश वर्मा फाउंडेशन उदयपुर के संयुक्त तथावधान में निशुल्क परामर्श जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन 11 फरवरी 2024 रविवार प्रातः 10 से 2:00 बजे प्रकाश वर्मा ऑडिटोरियम मीरा कला मंदिर पारस चौराहा सेक्टर 11 उदयपुर में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम की शुरुआत श्री प्रकाश वर्मा जी पर पुष्पांजलि करने के पश्चात हुई। 

शिविर में मुख्य अतिथि  पैसिफिक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अमन अग्रवाल एवं पेसिफिक मेडिकल टीम के प्रमुख अनिल अग्रवाल ने शुरुआत की।

कलापुरोधा प्रकाश वर्मा जी के जन्म जयंती के उपलक्ष में शिविर के आयोजन में फाउंडेशन के संरक्षक आलोक संस्थान के डॉक्टर प्रदीप कुमावत ने प्रकाश शर्मा जी के जीवन को  कला संस्कृति पर किए गए कार्यों को लोगों में अवगत करवाया एवं प्रेरणा लेने के लिए अपने जीवन में बेहतर कार्य करने के लिए सुझाव दिए।

शिविर में लगभग 400 लोगों ने अपना प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से पंजीकरण करवा कर उनमें से 58 लोगों ने पूर्णता अपनी ग्रसित रोग से भर्ती एवं दवाइयां ली।

शिविर में नेत्र रोग विभाग अस्थि रोग विभाग जनरल मेडिसिन रोग विभाग चर्म रोग विभाग शिशु रोग विभाग नाक कान गला रोग विभाग स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग बक्श एवं शहरों विभाग जनरल सर्जरी रोग विभाग दंत रोग विभाग आदि की डॉक्टर टीम द्वारा जनहित में लोगों की समस्या का समाधान कर विभिन्न रोगों से ग्रसित लोगों को दवाइयां एवं पेसिफिक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।


विशेष रूप से शिविर में सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए निशुल्क स्पायरोमेट्ररी की जांच की गई। समस्त शिविर को मरीजों की जिम्मेदारी एवं पेसिफिक अस्पताल तक भर्ती के लिए विजय निमावत एवं कुलदीप सिंह द्वारा व्यवस्था की गई।

चिकित्सा शिविर में फाउंडेशन के संरक्षक प्रदीप शर्मा ने समस्त जिम्मेदारी का निर्वहन किया एवं शिविर के समापन समारोह में क्षेत्रीय पार्षद राजेंद्र वसीटा द्वारा धन्यवाद किया गया शिविर में विभिन्न लोगों द्वारा जैसे लज्जा वर्मा कुश वर्मा उर्वशी ब्यावट मोनिका पडीहार मुस्कान पडीहार फारुख कुरैशी पदम दास वैष्णव रजत वर्मा हितेश नलवाया आदि लोगों ने सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ